Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

एअर इण्डिया ने खोया भरोसा, सुधार करें सरकार- रामभवन शुक्ल



एअर इण्डिया ने खोया भरोसा, सुधार करें सरकार- रामभवन शुक्ल
बस्ती, 15 जून। किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के अध्यक्ष रामभवन शुक्ल के नेतृत्व में जिगिना में कैंडल मार्च निकालकर विमान हादसे में मारे गये लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। रामभवन शुक्ल ने कहा विमान हादसा अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होने मांग किया कि विमान सेवा दे रही कम्पनी की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच हो जिससे घटना का कारण पता चले और भविष्य में ऐसे हादसे न हों।


किसान नेता ने कहा घटना को महज एक्सीडेन्ट नही माना जाना चाहिये। हर घटना को एक सटीक कारण होता है और कारण देशवासियों के सामने आना चाहिये। एअर इण्डिया ने इस घटना के बाद अपना भरोसा खो दिया है। कैंडल मार्च में प्रमुख रूप से किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमिज सिंह, जीत बहादुर सिंह, रविंद्र कुमार उर्फ बिंदा चौधरी, अब्दुल रऊफ खान, जावेद खान, अब्दुल हकीम, कृष्ण कुमार, नीरज कुमार मिश्रा, जितेंद्र गुप्ता, 


मुल्तान शाह, राकेश कुमार गोंड, अजीत मिश्रा, हैदर अली, लालचंद, सैयद अली, विकास कुमार, दीपक कुमार, सूरज कुमार गौड़, हरि नारायण पांडे, रामकेश प्रजापति, अनिल सिंह, नरेश सेन, सनी कुमार, दिवाकर चौधरी, कृष्ण कुमार उपाध्याय, असलम कुरैशी, सुभाष चौधरी, रघुनाथ सिंह, रफीक कुरैशी, महेश शर्मा, अहमद हुसैन, मोहम्मद इस्लाम, दिनेश सिंह, बृजेश तिवारी, विकास सिंह, बिंदी सिंह, सूरज कुमार, लाला भैया, अवनीश कुमार श्रीवास्तव, राजाराम, सीताराम निषाद आदि की उपस्थिति रही।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad