Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सोनहा इलाके में 12 साल के बच्ची की लाश मिली



सोनहा इलाके में 12 साल के बच्ची की लाश मिली
बस्ती, 29 जून।
सोनहा थाना क्षेत्र के टेढ़ीकुइयां गांव के सिवान में 12 साल के बच्ची की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। गांव के चौकीदार की सूचना पर स्थानीय पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पता चला कि कि बच्ची गांव के ही तुफैल अहमद की भांजी है।



उसका घर संतकबीर नगर जिले के बेलहर गांव मे है। तीन चार महीने पहले वह टेढ़ीकुइयां गांव आई थी। बच्ची के शरीर पर कई जगह नुकीले दातों के निशान हैं। क्षेत्राधिकारी सत्येन्द्र भूषण त्रिपाठी को ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार गांव में कुत्तों का आतंक है। कुत्तों ा झुंड इससे पहले बकरे के बच्चों पर हमला कर चुकी है, उनकी मौत भी हुई है। 


पिछले दिनों कुत्तों के दौड़ाने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। रविवार को ही कुत्तों ने गांव के एक बच्चे को दौड़ाकर काट लिया। बच्ची की लाश के आसपास कुत्ते मड़रा रहे थे। क्षेत्राधिकारी के मुताबिक प्रथमदृष्टया बच्ची पर किसी जानवर का हमला किया जाना प्रतीत होता है। लेकिन मौत के असली कारणों का पता करने के लिये पंचनामा करवाकर लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad