Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मे कलियुगी मां अपने ही बेटे को उतारा मौत के घाट



बस्ती मे कलियुगी मां अपने ही बेटे को उतारा मौत के घाट
बस्ती, 13 मई।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र दुबौला चौकी अंतर्गत हरदी में मां ने अपने बेटे प्रभव उम्र 06 वर्ष को चाकू मार कर खुद को भी लहूलुहान कर लिया। 06 साल के मासूम की मौके पर मौत हो गई जबकि माँ कीर्ति गंभीर हालत मे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से लखनऊ रिफर कर दिया गया। 07 साल पहले कीर्ति की शादी हरदी निवासी संदीप सिंह से हुई थी।


बुधवार सुबह हरदी गांव निवासी संदीप सिंह की पत्नी कीर्ति सिंह अपने छह वर्षीय बेटे प्रभव सिंह के साथ घर के एक कमरे में थीं। अचानक कमरे के भीतर से चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो प्रभव का शव पड़ा हुआ था और उसकी मां कीर्ति गंभीर रूप से घायल थीं। कीर्ति अपने बेटे के शव के पास थीं। सूचना मिलने पर दुबौला चौकी प्रभारी विवेकानंद तिवारी, दिनेश कुमार यादव और कुंदन पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। 


उन्होंने गंभीर रूप से घायल कीर्ति सिंह को डायल 112 टीम की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घटना किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुचकर साक्ष्य इकट्ठा किया। फिलहाल मामले को पारिवारिक कलह से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह ही कीर्ति सिंह का अपनी सास के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे के साथ खुद को कमरे में बंद कर लिया था। बाद मे दरवाजा तोड़ने पर कीर्ति सिंह मासूम के शव पर लहूलुहान हालत मे पड़ रही।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

MARIUM HOSPITAL

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad