Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोरखपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या



गोरखपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या
गोरखपुर, उ.प्र.।
शनिवार को पल्सर बाइक से दवा लेकर घर लौट रहे निषाद पार्टी के कार्यकर्ता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हाईवे पर पीछे से कार सवार बदमाशों ने उसे रोका। देखते ही गोली चला दी। बुलेट बगल से निकल गई। इसके बाद युवक बाइक से उतरकर हाईवे से नीचे गांव की तरफ भागने लगा। बदमाशों ने उसका पीछा किया। 


दोबारा फायरिंग की तो गोली उसके सीने में लग गई। इस दौरान करीब 4 राउंड फायरिंग की। वो एक गड्ढे में गिर गया और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। लाश के पास से एक पिस्टल भी मिली है। मामला बेलीपार थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान भरवलिया गांव निवासी दिनेश निषाद के रूप में हुई है। जो हिस्ट्रीशीटर भी था। 


मां सुरसती देवी ने बताया-मेरे बेटे को पट्टीदारी के लोगों ने मार डाला। इसमें परिवार के ही युगुल किशोर, इंदल, सुरेंद्र व संगम शामिल हैं। अक्सर बेटे से लड़ाई करते थे। एसएसपी राजकरन नैयर ने बताया-दिनेश निषाद पर 29 मुकदमे थे। वह अपने गांव के ही एक व्यक्ति के हत्या के मामले में आरोपी था। उसी मामले में बदले की नीयत से हत्या की बात सामने आई है। दिनेश निषाद के भाई ने शिकायत दी है। केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों को पकड़ने के लिए 2 टीमें लगाई गई हैं। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जायेगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

MARIUM HOSPITAL

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad