Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पति को सुलाकर देवर से इश्क लड़ाती थी महिला, पड़ोसी संपर्क में आया तो करा दी देवर की हत्या



पति को सुलाकर देवर से इश्क लड़ाती थी महिला, पड़ोसी संपर्क में आया तो करा दी देवर की हत्या
लखनऊ, उ.प्र.।
दो बच्चों के पिता की हत्या मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस के मुताबिक विजय (27) की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है। दरअसल, मृतक की पत्नी की 5 साल पहले मौत हो गई थी उसके बाद से ही वह पड़ोस की चचेरी भाभी से मोहब्बत करने लगा था। देवर के इश्क में पागल महिला अपने पति को खाने और शराब में नींद की गोली देती थी। 


उसके बाद देवर के साथ रोज रंगरेलियां मनाने लगी। पुलिस ने घटना की बारीकी से जांच की तो प्रेम प्रसंग का मामला उजागर हुआ। पुलिस के मुताबिक मृतक का चचेरी भाभी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच मृतक की भाभी का एक दूसरे पड़ोसी से टांका भिड़ गया। इस बात की जानकारी देवर को हो गई। देवर ने इस अवैध संबंध का विरोध किया। जिसके बाद से दोनो के बीच अनबन हो गई। 


नाराज भाभी ने प्रेमी और पति के साथ मिलकर देवर की हत्या करा दी। शव को घर से 100 मीटर दूर फेंक दिया। आपको बता दें कि मलिहाबाद के रहीमाबाद के अहिंडर गांव में 8 जून को खाली प्लॉट में एक शव मिला था। गांव में चर्चा होने लगी कि विजय की चचेरी भाभी ने ही उसे मार डाला है। वह अब पड़ोसी को चाहने लगी है। रहीमाबाद इंस्पेक्टर आनंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि अभी तक की जांच में लव ट्राएंगल में हत्या की बात सामने आ रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad