Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बिजनौर में प्राइवेट कम्पनी से लिया 6 लाख का कर्ज, एजेंटों के दबाव में पूरे परिवार ने खाया जहर



बिजनौर में प्राइवेट कम्पनी से लिया 6 लाख का कर्ज, एजेंटों के दबाव में पूरे परिवार ने खाया जहर
बिजनौर, उ.प्र.।
नूरपुर थाना क्षेत्र टेंडरा गांव में व्यापारी ने कर्ज से परेशान होकर परिवार के साथ जहर खा लिया। मां और एक बेटी की मौत हो गई, जबकि पिता और छोटी बेटी की हालत गंभीर है। उन्हे हायर सेन्टर रिफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 


पता चला है कि टेंडरा के रहने वाले पुखराज (52) ने एक प्राइवेट कंपनी से छह लाख रुपए का कर्ज लिया था। कंपनी के लोग घर आकर बार-बार परेशान करते थे। इसी के चलते पुखराज ने अपनी पत्नी रमेशिया (50) और दो बेटियां अनीता (19), सुनीता (17) के साथ जहर खा लिया। इसके बाद पुखराज की पत्नी रमेशिया और उनकी बड़ी बेटी अनीता की मौत हो गई। जबकि पुखराज और छोटी बेटी सुनीता की हालत गंभीर है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया गया है। 


पुखराज की सबसे बड़ी बेटी पूनम (22) की शादी ताजपुर में हो चुकी है, जबकि बेटा सचिन (25) घटना के समय मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ था। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार ने प्राइवेट कंपनी से 6 लाख का लोन लिया था। जिसकी वसूली को लेकर उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी के चलते पूरे परिवार ने यह कदम उठाया। पुखराज घोड़ा-बग्गी चलाकर और ईंट-भट्ठे पर काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad