Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आबकारी अधिकारी पर सेल्समैन से मारपीट का आरोप

आबकारी अधिकारी पर सेल्समैन से मारपीट का आरोप

गौतम बुधनगर (ओ पी श्रीवास्तव)। ग्रेटर नोएडा में एक शराब की दुकान के सेल्समैन ने एक आबकारी निरीक्षक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले में आबकारी अधिकारी को जांच करने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन ने दी है। मिली जानकारी के अनुसार दादरी क्षेत्र की बीटा दो कोतवाली अंतर्गत जगत फार्म स्थित शराब की मॉडल शाप के सेल्समेन मनीष कुमार ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार की शाम करीब 7ः00 बजे जिला आबकारी विभाग गौतम बुद्ध नगर के एक आबकारी निरीक्षक सहित चार लोगों ने उनकी दुकान पर पहुंचकर झूठे आरोप को लगाते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।


इस संबंध में पीड़ित के भाई रोहित ने जिला प्रशासन को लिखित शिकायत देते हुए आरोप लगाया है कि आबकारी निरीक्षक ने दुर्व्यवहार किया और जब इसका विरोध किया गया तो आबकारी निरीक्षक तथा उनके साथ आए चार अन्य कर्मचारियों ने उसके भाई को मारा पीटा एवं फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। जबकि इस संबंध में आरोपी आबकारी निरीक्षक में बताया कि ओवरेटिंग की शिकायत मिली थी जिसकी जांच करने गए थे और इस दौरान दुकानदार ने अपनी गलती मानने के बजाय आबकारी टीम के साथ ही मारपीट एवं दुर्व्यवहार किया तथा सरकारी काम में बाधा उत्पन्न किया। 


इस मामले में पूछे जाने पर जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जांच करने की जिम्मेदारी मिली है और वह जांच कर रहे हैं जांच के दौरान जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। वैसे यह सत्य है कि शराब के अधिकांश दुकानदार ओवर रेटिंग करके शराब की बिक्री करते हैं मतलब प्रति शीशी या बोतल पांच से दस रुपए अधिक लेकर बिक्री करते हैं और जब इसकी शिकायत आम जनता करती है तो यह शराब के दुकानदार आम जनता के साथ भी मारपीट और दुर्व्यवहार करने से बाज नहीं आते हैं।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad