Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नाजायज सम्बन्धों के शक में पति ने दी खौफनाक सजा, हाथ पैर बांध निजी प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्ची



नाजायज सम्बन्धों के शक में पति ने दी खौफनाक सजा, हाथ पैर बांध निजी प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्ची
बिहार डेस्कः
मुजफ्फरपुर जिले में अवैध संबंध के शक में एक शख्स ने अपनी पत्नी को ऐसी खौफनाक सजा दी। पति ने पहले अपनी पत्नी को एक कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की। बाद में उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डालकर गर्म आयरन से उसके शरीर को जला दिया। 


इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के देवरिया कोठी इलाके का है। पीड़िता के अनुसार, उसके पति शत्रुघ्न राय (40) को शक था कि उसका गांव के किसी शख्स के साथ अवैध  संबंध है, जिसके कारण उसने एक कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की और फिर हाथ-पैर बांधकर उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाल दिया। 


इतना ही नहीं, गर्म आयरन से पत्नी के शरीर को जला दिया और करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश भी की। पीड़िता ने बताया कि मैं चिखती-चिल्लाती रही, लेकिन ससुराल के लोगों में कोई भी बचाने नहीं आया। 15 जून को मायके वाले वहां पर पहुंचे और पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। दोनों के तीन बच्चे हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad