Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पति के हत्यारों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराने की मांग



पति के हत्यारों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराने की मांग
बस्ती, 17 जून।
हर्रैया थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासिनी गायत्री देवी पत्नी स्वर्गीय लक्ष्मण उर्फ लच्छू ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर अपने पति के हत्यारों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर न्याय की गुहार लगाया। एसपी को दिये पत्र में गायत्री देवी ने कहा है कि महादेवरी निवासी शिवकुमार उर्फ बब्बू शुक्ला पुत्र रामजीत उसके पति लक्ष्मण उर्फ लच्छू को गत 12 जून को मजदूरी कराने के लिये घर से बुलाकर ले गये तब से उसके पति घर नहीं लौटे। 


13 जून को सूचना मिली कि समौढी कला के दक्षिण मनोरमा नदी के किनारे एक लाश मिली है। जब वह लोगों के साथ पहुंची तो पता चला कि लाश उसके पति की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। उसने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया किन्तु पुलिस ने बिना मुकदमा लिखे जबरिया लाश का दाह संस्कार करा दिया। उसे आशंका है कि उसके पति की हत्या  महादेवरी निवासी शिवकुमार उर्फ  बब्बू शुक्ला ने कराया है। उसने मांग किया कि उसके पति के हत्यारों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराकर न्याय दिलाया जाय।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad