Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोरखपुर में तीन फिट जमीन के लिये बुजुर्ग की हत्या



गोरखपुर में तीन फिट जमीन के लिये बुजुर्ग की हत्या
गोरखपुर, उ.प्र.।
जमीनी विवाद में 65 वर्षीय बुजुर्ग की सोते समय गला रेत कर हत्या कर दी गई। परिजनों ने पट्टीदारों सहित दूसरे गांव के वीरेंद्र यादव पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं तहरीर के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।


मामला चौरी चौरा थाना क्षेत्र के बिलारी खास का है जहां तीन फीट जमीन के लिए वारदात को अंजाम दिया गया। परिजनों का आरोप है कि रविवार की देर रात वीरेंद्र अपने साथियों और पट्टीदारों, बहादुर, अजय, विजय, रामसजीवन आदि ने घर के बाहर सो रहे पिताजी के गला रेत कर हत्या कर दी और फरार हो गए। 


मृतक के छोटे बेटे का कहना है कि जब सुबह में अपने कमरे से बाहर आया तो देखा बिस्तर पर पिताजी खून से लथपथ पड़े हुए हैं, उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र ने बताया कि वीरेंद्र यादव को हमारे पिताजी ने ही अपनी जमीन में जगह दी थी। बावजूद इसके, इन लोगों के तीन फीट जमीन की और डिमांड थी। जिसे पिताजी पूरा नहीं कर रहे थे। पिताजी इनकी इस डिमांड को नहीं मान रहे थे और साफ मना कर दिया था।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad