Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कुशीनगर में बंधक बनाकर नाबालिग संग गैंगरेप, गैर समुदाय के युवकों पर आरोप



कुशीनगर में बंधक बनाकर नाबालिग संग गैंगरेप, गैर समुदाय के युवकों पर आरोप
यूपी डेस्कः
कुशीनगर जिले में एक नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक किशोरी को बंधक बनाकर रखने के दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया, जिसमें 4 आरोपियों में से एक महिला ने भी मदद की। 


पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को मेराज अपने साथियों सेराज, मेरुद्दीन उर्फ ​​मेराजुद्दीन अंसारी और हसीना खातून के साथ मिलकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार मिश्रा ने विशुनपुरा थाना में तुरंत एक प्राथमिकी दर्ज कर जांच के आदेश दिए। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी ने नाबालिग लड़की को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को पुलिस की टीम ने चारों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। विशुनपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह यादव ने बताया कि आरोपी मेराज ने अपने साथियों सेराज, मेरुद्दीन उर्फ ​​मेराजुद्दीन अंसारी और हसीना खातून के साथ मिलकर शिकायतकर्ता की नाबालिग बेटी का अपहरण कर उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया और मारपीट भी की।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad