Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बगैर आदेश पैमाइश करके अराजकता फैला रहा है लेखपाल, डीएम से शिकायत



बगैर आदेश पैमाइश करके अराजकता फैला रहा है लेखपाल, डीएम से शिकायत
बनकटी, बस्ती।
किसी न्यायालय व सक्षम अधिकारी के आदेश के बगैर सामूहिक अराजियत को जबरन लेखपाल ने पैमाइश कर अराजकता पैदा करने की साजिश किया है। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करके लेखपाल के विरुद्ध कार्यवाही की मांग एक पक्षकी महिला ने किया है। सदर तहसील के नगर पंचायत बनकटी के ग्राम शंकरपुर तप्पा मथौली निवासी महिला चन्द्रमती पत्नी राम बेलास ने 11 जून 2025 को आनलाइन जिलाधिकारी को दिये गये शिकायती पत्र में लिखा है कि लगभग पच्चीस वर्ष पूर्व प्रार्थिनी के घर का परिवारिक व सामाजिक बंटवारा हो चुका है। 


बंटवारे से प्राप्त अपने-अपने हिस्से की जमीन पर दोनों पक्ष काबिज हैं जिसमें हम भी अपने हिस्से में मकान, शौचालय पिलर बुनियाद आदि के निर्माण के अलवा मिट्टी पटवाकर सागौन के वृक्ष लगवाये हैं तथा अब तक दोनों हिस्सेदारों को आपसी बंटवारे में कोई आपत्ति नहीं रही। लेकिन अब पट्टीदार का पच्चीस वर्ष बाद जब हिस्से में मिले जमीन की नवइयत बदल चुकी है तो उसका पुनः पैमाइश कराने का कोई औचित्य नहीं है।

    

लेकिन हल्का लेखपाल देवेन्द्र प्रताप सिंह ने न्यायालय व सक्षम अधिकारी के आदेश के बगैर मेरे मकान सहन आदि का पिछले दिनों नियम विरुद्ध मेरे पट्टीदार के कहने पर पैमाइश कर शोलों को हवा देने के साथ अपने मनमानी का परिचय दिया है। शिकायत कर्ता महिला फरियादी चन्द्रमती ने लेखपाल के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग किया है। इस प्रकरण में जब सदर तहसील के तहसीलदार विनय प्रभाकर से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बताया कि हम छुट्टी पर हैं।

     

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad