Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सिद्धार्थ नगर में संदिग्ध हालत मे मिली प्रेमी प्रेमिका की लाश



सिद्धार्थ नगर में संदिग्ध हालत मे मिली प्रेमी प्रेमिका की लाश
सिद्धार्थ नगर, ब्यूरो।
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसहिया खुर्द निवासी युवक-युवती का शव संदिग्ध परिस्थितयों में मोहाना थाना क्षेत्र अंतर्गत सड्डा पुल के पास मिला। इनकी पहचान मंजेश जायसवाल (30 वर्षीय) व अमृता शर्मा (18 वर्षीय) के रूप में हुई है। अमृता ने हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी, जबकि उसके पिता विदेश में नौकरी करते हैं। 


मंजेश श्यामदेउरवा चौराहे पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाता था। मंगलवार की शाम करीब छह बजे दोनों एक स्कूटी से घर से निकले थे। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार को पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया।


मंजेश की मां का निधन चार महीने पहले हो गया था। उसके तीन बहनें और दो भाई हैं, जिनमें एक भाई विदेश में नौकरी करता है। बताया जा रहा है कि दोनों के घर आमने-सामने स्थित हैं। सीओ अरुणकांत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी साझा की, जिससे परिजनों को सूचना मिली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सूत्रों की माने तो दोनो प्रेमी प्रेमिका थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा, उसी आधार पर जांच आगे बढ़ेगी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad