Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रामनगरी में मां बेटे की पीट पीटकर हत्या, डबल मर्डर से सनसनी



रामनगरी में मां बेटे की पीट पीटकर हत्या, डबल मर्डर से सनसनी
अयोध्या, उ.प्र.।
खंडासा थाना क्षेत्र के महुआ पूरे फौजदार गांव में लाठी-डंडों और लोहे की सरिया से पीट पीटकर मां-बेटे की हत्या कर दी गई। इन्हे बचाने पहुंचे छोटा बेटा और बहू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। महुआ पूरे फौजदार गांव में मां कुंता देवी का परिवार के लोगों से जमीन को लेकर विवाद था।


गुरुवार रात करीब 10ः30 बजे उसका बेटा प्रेमनाथ तेरहवीं से लौट रहा था, तभी आरोपियों ने घर के बाहर उसे घेर लिया और हमला कर दिया। बेटे की चीखने की आवाज सुनकर मां कुंता देवी पहुंची। वह हाथ जोड़कर बेटे को छोड़ने की मिन्नतें करने लगी। जब आरोपी नहीं माने तो बेटे को बचाने के लिए वह बेटे के ऊपर लेट गई। मारपीट से मां-बेटे की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। गांव महुआ पूरे फौजदार गांव निवासी माता प्रसाद अपनी पत्नी कुंता देवी (55), बेटे प्रेम नाथ (22), छोटे बेटे दीनानाथ (18) और बहू अनीता (28) के साथ रहते हैं। 


उनका परिवार के ही सोनू पुत्र रामनाथ से जमीन का विवाद चल रहा है। गुरुवार रात पड़ोस के गांव अंडूतारा में तेरहवीं कार्यक्रम था। रात करीब 10ः30 प्रेमनाथ खाना खाकर घर आ रहा था। घर से कुछ दूरी पर पहले से घात लगाए बैठे छह से अधिक हमलावरों ने प्रेम कुमार पर सरिया और लाठी डंडों से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर मां कुंता देवी बाहर आईं तो देखा कि आरोपी उसके बेटे को जमीन पर गिराकर पीट रहे थे। कुंता देवी ने छोड़ देने की मिन्नतें कीं। मगर वह नहीं माने। बेटे को बचाने के लिए कुंता देवी अपने बेटे प्रेमनाथ के ऊपर लेट गई। हमलावर तब भी लाठियां और सरिया से हमला करते रहे। भाई और भाभी भी बचाने के लिए दौड़े। हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। 


हमले में प्रेम, उसकी मां कुंता, भाई दीनानाथ, भाभी अनीता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने सभी को सीएचसी भेजा। वहां से रेफर करने के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद कुंता को मृत घोषित कर दिया। प्रेम को लखनऊ के डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद प्रेम को भी मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे भाई दीनानाथ व भाभी अनीता का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि मृतक प्रेमनाथ की भाभी की शिकायत पर सोनू, हृदय राम समेत नौ लोगों पर केस दर्ज किया गया है। 7 लोगों को हिरासत में लिया गया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया गया है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad