Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मुण्डेरवां में सरकारी जमीन हड़प रहा है भूमाफिया, कार्यवाही की मांग



मुण्डेरवां में सरकारी जमीन हड़प रहा है भूमाफिया, कार्यवाही की मांग
बस्ती, 22 जून।
मुंडेरवा नगर पंचायत की करोड़ो की सरकारी बंजर भूमि पर अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। हल्लौर नगरा निवासी रामनानंद यादव ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर तत्काल कार्यवाही की मांग किया है। मिली जानकारी के अनुसार, रमेश चौधरी नामक व्यक्ति, जो पहले से ही खाता संख्या 10, गाटा संख्या 183 में अपने हिस्से का मालिक है। 


उसके द्वारा कथित रूप से इससे कहीं अधिक भूमि पर अवैध कामर्शियल दुकान एवं मकान बनवाया जा रहा है जिसका नक्शा संदिग्ध है। यह भूमि निवासी तिघरा, जगरनाथपुर, परगना महुली पश्चिम, जनपद बस्ती में स्थित है। सुशीला, पत्नी उजागिर इसकी स्वामी हैं। इसमे 5 बिस्वा इन्होने बैनामा ले रखा है और कब्जा इससे दोगुने रकबे पर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रमेश चौधरी और उनके परिवार के दबंग रवैये के चलते आसपास के लोग भयभीत हैं और विरोध करने से कतरा रहे हैं। 


आरोपी बेहद दबंग और जासलाज किस्म का व्यक्ति है। स्थानीय निवासियों की मांग है कि जिला प्रशासन तत्काल प्रभाव से राजस्व टीम भेजकर भूमि की पैमाइश कराए और जो भी हिस्सा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है उसे तत्काल खाली कराया जाए। यह कदम ना सिर्फ सरकारी संपत्ति की रक्षा करेगा, बल्कि भविष्य में नगर पंचायत मुंडेरवा की ज़रूरतों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad