Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बिजली की समस्या को इग्नोर कर रहे अफसर, बड़ी घटना का इंतजार



बिजली की समस्या को इग्नोर कर रहे अफसर, बड़ी घटना का इंतजार
बस्ती, 11 जून।
विकास भवन से सटे कटरा मोहल्ले में बिजली की आवाजाही, लो वोल्टेज और वोल्टेज के उतार चढ़ाव से उपभोक्ता काफी परेशान हैं। दो बार लगी आग में अब तक लाखों के विद्युत उपकरण जलकर राख हो गये। विगत दिनों संध्या दिक्षित ने मोहल्ले के कई लोगों के साथ अधिशाषी अभियन्ता से मिलकर समस्या से अवगत कराते हुये अविलम्ब समाधान की मांग किया था। 


लेकिन जिम्मेदारों पर इसका कोई असर नही हुआ। संध्या के घर में एलईडी सहित कई उपकरण जल चुके हैं। इससे पहले 20 मई को भी मोहल्ले के लोग अधिकारी से मिलकर समस्या की जानकारी दे चुके हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों ने लापरवाही बरतते हुये स्थानीय नागरिकों की समस्याओं और उनकी प्रार्थना को नगरअंदाज किया। 10 जून को पुनः मोहल्ले के लोग अधिशाषी अभियन्ता से मिले और समय रहते समस्या के समाधान की मांग किया। इस बार भी नागरिकों की प्रार्थना को नजरअंदाज कर दिया गया। नतीजा ये हुआ कि 10/11 जून की रात 2.00 बजे राजेश श्रीवास्तव के घर भयानक आग लग गई। 


इसमे जनरेटर, 2 वाशिंग मशीन, फ्रिज, आरओ, इन्क्शन व राशन जलकर राख हो गया। घर की दीवारों में दराद पड़ गई। एक माह पहले विनोद निषाद के मकान में एक किरायेदार के यहां आग लगने से काफी नुकसान हुआ था। समस्या को लेकर लोगों में आक्रोश पनप रहा है। अब संध्या दिक्षित, राजेश श्रीवास्तव, विवेकानंद, दिनेश कुमार यादव, शेषमणि पाण्डेय, गुड्डू, शोहराब, ओमनाथ, ओमप्रकाश शर्मा, बृजेश चन्द्र,राहुल श्रीवास्तव आदि ने समस्या का समाधान न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दिया है। अधिशाषी अभियन्ता से मिलने वालों म्रे पुमख रूप से इन्ताज अंसारी, विकास शर्मा, विकास विश्वकर्मा, विनय चौधरी, भोलानाथ, अजय यादव, अभिषेक, नित कुमार श्रीवास्तव, बृजेश पाल, राजेन्द्र प्रसाद, अमरचंद, सोमनाथ सहित कई लोग शामिल रहे।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad