Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नोएडा में पचास लाख रुपए की ठगी करने वाला दिल्ली से गिरफ्तार



नोएडा में पचास लाख रुपए की ठगी करने वाला दिल्ली से गिरफ्तार 
गौतमबुद्ध नगर, संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)।
गौतमबुद्ध नगर की साइबर पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट कर 50,00,000 रुपए की ठगी करने वाले अभियुक्त को मंगलवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इस साइबर अपराधी ने महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में भी कई अपराधों को अंजाम दिया है तथा इसका एक बड़ा गिरोह है।


इस संबंध में जानकारी देते हुए साईबर अपराध शाखा की डीसीपी प्रीति यादव ने बताया कि पीड़ित द्वारा 26 मई को एक प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसमें डिजिटल अरेस्ट कर पचास लाख रुपए ठगे जाने की शिकायत की गई थी। अभियोग थाना साइबर क्राइम नोएडा पर पंजीकृत हुआ था। शिकायत में बताया गया कि साइबर अपराधी सुमित पुत्र ओमप्रकाश निवासी थाना सिविल लाइन दिल्ली द्वारा पीडिता को डराया गया कि वे टेलिकाम डिपार्टमेंट के कर्मचारी हैं। पीड़ित को मनी लांड्रिंग का अपराध किए जाने की धमकी देकर डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया। 


फर्जी कागजात भेजकर गिरफ्तारी का भय दिखा कर पीड़ित  से कई किश्तों में 50,00,000 को ट्रान्सफर करवा कर धोखाधडी की गयी। डी सी पी साईबर श्रीमती गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने विवेचना मे त्वरित कार्यवाही करते हुए धोखाधड़ी मे लिप्त बैंक खातो को तत्काल फ्रीज़ कराया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभियुक्त ने पूछताछ करने पर जानकारी दी कि उसने अपने सहयोगियो के साथ मिलकर यस बैंक मे खाता खुलवाया एवं उक्त खाते मे पीड़ित से पहले धोखाधड़ी कर 04 लाख रुपये ट्रांसफ़र कराया जिसको अभियुक्त द्वारा बाद में स्वयं बैंक मे उपस्थित अन्य अभियुक्तों की मदद से निकाल लिया गया। 


इसी प्रकार अभियुक्त द्वारा अपने बैंक ऑफ बडौदा के खाते मे लगभग 14 लाख रुपये मंगा कर उसकी भी निकासी की गई। डी सी पी साईबर ने कहा कि अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं और घटना मे संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कभी भी डरें नहीं धमकी दे कर पैसे मांगे जाने की सूचना अविलंब पुलिस को दे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad