Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

परिषदीय विद्यालयों के विलय आदेश से शिक्षकों में रोष



परिषदीय विद्यालयों के विलय आदेश से शिक्षकों में रोष
बस्ती, 17 जून। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधि मण्डल मंगलवार को मंडलायुक्त अखिलेश सिंह और जिलाधिकारी रवीश गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर विधिक कार्यवाही करते हुए बंद कराने तथा शासन द्वारा पचास से कम छात्र संख्या वाले परिषदीय विद्यालयों को निकट के विद्यालय में विलय करने के आदेश पर कड़ा विरोध जताया।


जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने कहा कि बस्ती सहित प्रदेश के सभी जिलों में गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की भरमार हो चुकी है। कई वर्षों से हम लोग इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं परंतु अधिकारियों की मिली भगत से एक भी विद्यालय पूरे जनपद में बंद नहीं हो सका है। पचास से कम छात्र संख्या वाले परिषदीय स्कूलों का विलय करने का आदेश दिया गया है इससे दूर दराज गांवों में रहने वाले बच्चों के पठन-पाठन पर इसका प्रभाव पड़ेगा। विद्यालय बंद किए जाएंगे वहां के बच्चे एक से दो किलोमीटर दूर दूसरे परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने नहीं जाएंगे। वह बच्चे या तो पढ़ाई छोड़ देंगे अथवा किसी गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय में आर्थिक शोषण का शिकार होंगे। सरकार को इस पर विचार करके आदेश को वापस लेना चाहिए। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad