Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लड़की को बंधक बनाकर गैंगरेप का आरोप



लड़की को बंधक बनाकर गैंगरेप का आरोप
बस्ती, 18 जून।
छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की के परिजनों ने अगवा करके बंधक बनाने, मारने पीटने, धमकाने, धर्म-परिवर्तन कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि हर्रैया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बाइक सवार युवकों ने 09 जून को लड़की को कोई पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उसी हालत में उसे अगवा कर लिया। 


बंधक बनाकर कई दिन तक धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया। लड़की के मना करने पर उसको एक कमरे में बंद कर जान से मारने की धमकी भी दिया। आरोप है कि बारी-बारी आरोपी के भाइयों ने भी दुष्कर्म किया। 13 जून को गांव के बाहर लाकर छोड़ गए। छावनी पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। छावनी थाने पर गुमशुदगी दर्ज है। लड़की का अपने ननिहाल में आना जाना था। इसी दौरान उसे ननिहाल में दूसरे समुदाय के युवक से प्यार हो गया। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला छानबीन में सामने आया है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad