Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मंडी समिति में सांड के हमले से ट्रक ड्राइवर की मौत



मंडी समिति में सांड के हमले से ट्रक ड्राइवर की मौत
बस्ती, 23 जून।
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के मंडी समिति परिसर में छुट्टा सांड के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह ट्रक लेकर अक्सर मंडी समिति में सामान उतारने व लोड करवाने जाता था। मृतक की पहचान वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के तेलियाडीह निवासी जैसराज (55) पुत्र रघुवर यादव के रूप में हुई है। सीओ सतेन्द्र भूषण तिवारी ने घटना की पुष्टि की है। 



कहा विधिक प्रक्रिया जारी है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में व्यापारी इकट्ठा हो गये और हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, भीड़ को संभाला और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। आपको बता दें आये दिन छुट्टा जानवरों के हमले से लोग घायल हो रहे हैं, कई मामलों में लोगों को जांन गंवानी पड़ रही है। लेकिन सरकार और स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad