Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्तीः सर्किट हाउस पर महिलाओं का हंगामा, रावण मुर्दाबाद के लगे नारे



बस्तीः सर्किट हाउस पर महिलाओं का हंगामा, रावण मुर्दाबाद के लगे नारे
बस्ती, 23 जून।
रविवार को नगीना के सांसद और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ के कार्यक्रम में महिलाओं ने जोरदार हंगामा किया। चंद्रशेखर सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे तभी हाथों में डॉक्टर रोहिणी की तस्वीर छपी तख्तियां लेकर महिलाओं भी पहुंच गईं। तख्तियों पर ’रेप आरोपी को जेल भेजो’ जैसे स्लोगन लिखे थे। 



महिलाओं ने चंद्रशेखर मुर्दाबाद, चंद्रशेखर को जेल भेजो, महिलाओं को न्याय दो और अत्याचार नहीं चलेगा, जैसे नारे भी लगाए। करीब आधे घंटे तक महिलाएं हंगामा करती रहीं। इसके बाद आजाद समाज पार्टी की महिला कार्यकर्ता आगे आईं और उन्हें खदेड़ने लगीं। किसी तरह पुलिस ने महिलाओं को मौके से बाहर निकाला। चंद्रशेखर अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में एक सम्मेलन में शामिल होने बस्ती पहुंचे थे। विश्व हिन्दू महासंघ की प्रियांशी सिंह ने कहा- देश को पता होना चाहिए कि इसने कई महिलाओं के साथ उत्पीड़न किया है। इसका नाम रावण है, और काम भी रावण का है। यहां लोग उसके सम्मान मे खड़े हैं। इनको पता नही है कि उसने कितनी महिलाओं का उत्पीड़न किया है। 


डॉ. रोहणी के साथ इसने जो किया है, हम उसके खिलाफ खड़े हैं। हम चाहते हैं कि चंद्रशेखर को जेल भेजा जाए। डॉ. रोहणी को न्याय मिले। आपको याद दिला दें भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ पर इंदौर की एक पीएचडी स्कॉलर ने आरोप लगाए हैं. जिसका नाम डॉ. रोहिणी घावरी है। रोहिणी ने सोशल मीडिया और मीडिया इंटरव्यूज में दावा किया है कि चंद्रशेखर ने उनका और कई अन्य लड़कियों का शोषण किया है। उन्होंने अपनी जान का खतरा भी बताया है और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। डॉ. रोहिणी घावरी वाल्मीकि समुदाय से आती हैं। 


जानिये रोहिणी को

रोहिणी के पिता इंदौर के एक बीमा अस्‍पताल में काम करने वाले सफाई हैं. इसके बावजूद रोहिणी ने अपनी मेहनत और टैलेंट से ऊंचाइयों को छुआ है। 2019 में रोहिणी हायर एजुकेशन के लिए स्विट्जरलैंड गई थीं। उन्‍होंने पीएचडी के लिए 1 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप भी हासिल की। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पढाई के दौरान ही वह और चंद्रशेखर एक दूसरे के संपर्क में आए। वह पिछले पांच साल से स्विट्जरलैंड में जॉब कर रही हैं और एनजीओ भी चला रही हैं। रोहिणी ने चंद्रशेखर आजाद पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। रोहिणी का दावा है कि चंद्रशेखर ने उनका और कई अन्य लड़कियों का शारीरिक और भावनात्मक शोषण किया। उन्‍होंने चंद्रशेखर पर शादी छिपाने का आरोप भी लगाया है। रोहिणी ने कहा कि चंद्रशेखर ने अपनी शादी की बात छिपाकर कई लड़कियों के साथ धोखा किया। रोहिणी ने कहा है कि वह इंसाफ के लिए लड़ेंगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad