Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सुसाइडः बस्ती में पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश



सुसाइडः बस्ती में पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश
कलवारी, बस्ती (दिलीप श्रीवास्तव)।
थाना क्षेत्र के गायघाट कस्बे में मंगलवार की दोपहर लगभग एक बजे एक युवक ने फांसी लगा लिया। यह सूचना आम होते ही घटना स्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया। झारखंडेश्वर नाथ धाम गायघाट स्थित पोखरे के बगल स्थित चिलबिल के पेड़ से लटकती उसकी लाश मिली। युवक की पहचान 34 वर्षीय राजेश चौरसिया उर्फ लाली पुत्र स्वर्गीय कमला चौरसिया निवासी गायघाट के रूप में हुई। यह पहचान उसके भाई पिंटू चौरसिया ने की। आनन फानन में उसके भाई ने शव को पेड़ से नीचे उतारा तो पाया कि उसकी मौत हो चुकी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कलवारी ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। परिवार में मातम पसरा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad