Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्तीः बनकटी नगर पंचायत कार्यालय निर्माण के लिये पूर्व सांसद ने किया भूमि पूजन



बस्तीः बनकटी नगर पंचायत कार्यालय निर्माण के लिये पूर्व सांसद ने किया भूमि पूजन
बस्ती, 28 जून।
शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के असम प्रभारी एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने आदर्श नगर पंचायत बनकटी के कार्यालय भवन का विधि विधान से वैदिक मंत्रों के बीच भूमि पूजन किया। कार्यक्रम के बाद आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये हरीश द्विवेदी ने भाजपा सरकार के उपलब्धियों की चर्चा करते हुये सपा पर निशाना साधा। 


कहा कि सपा के सांसद, विधायक विकास कार्यों के प्रति गंभीर नहीं है। भाजपा नेता ई. अरविन्द पाल की सराहना करते हुये हरीश द्विवेदी ने कहा कि उनके प्रयास का ही फल है कि नगर पंचायत बनकटी निरन्तर प्रगति की ओर है। अब उसके पास अपना कार्यालय भवन होगा। कहा कि राजनीति में हार-जीत का क्रम चलता रहता है किन्तु लक्ष्य के प्रति हौसले कमजोर नही होने चाहिये। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि ई. अरविन्द पाल ने कहा कि नगर पंचायत बनकटी की गठन प्रक्रिया से लेकर अब तक का साक्षी हूं। 


पिछले कार्यकाल में सड़कों, नालियों और विकास कार्यों की स्थिति दयनीय थी, जब उर्मिला देवी अध्यक्ष हुईं तो जमीनी धरातल पर विकास के कार्यो में तेजी आयी। बनकटी सबसे बड़ा क्षेत्रफल वाली नगर पंचायत है। उसके पास अपना भवन तक नहीं था, लम्बे प्रयास के बाद लगभग 2 करोड़ की लागत से शीघ्र भवन बनकर तैयार होगा जो सभी जरूरी सुविधाओं से लैश होगा। कहा कि वार्ड स्तर पर विकास कार्यों में तेजी आयी है। इसमें पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी का विशेष योगदान है।


नगर पंचायत नगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि राना दिनेश प्रताप सिंह, जगदीश प्रसाद शुक्ल, अरूणा सिंह पटेल, बालकृष्ण त्रिपाठी, रघुनाथ सिंह, सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, पवन कसौधन, कृष्णचन्द्र सिंह, अंकित पाण्डेय, विवेकानन्द शुक्ल, अतुल पाल, अभिमन्यु पाल, डा. अनिल मौर्य आदि ने सम्बोधित करते हुये विकास की पहल को सराहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से राधेश्याम पाण्डेय, रविचन्द पाण्डेय, बाबूराम चौधरी, नवीन कुमार पाल, विद्या देवी, निर्मला देवी, रिकूं, प्रमिला, अजय अग्रहरि, रोहित दूबे, गिरजेश पाल, सूर्य नारायण पाल, अनिल पाल, नन्हें पाल, रमाकान्त, मनोज पाण्डेय के साथ ही अधिशासी अधिकारी ऋचा सिंह, अनेक सभासद, क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad