Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मे 25 हजार का इनामिया मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, हत्या का आरोप



बस्ती मे 25 हजार का इनामिया
मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, हत्या का आरोप

बस्ती, 09 मई।
कप्तानगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र मे एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर सड़क किनारे शव फेंकने की घटना में वांछित चल रहे रुपये 25,000 के इनामिया अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक अदद अवैध तमंचा, एक अदद जिंदा कारतूस, एक अदद खोखा व मोटर साइकिल बरामद की गई।



आपको याद दिलो दें 03 मई को थाना क्षेत्र के कल्याणपुर समय माता मंदिर के पूर्व सड़क के किनारे एक व्यक्ति का शव मिला था। इस मामले मे स्थानीय पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना कर रही थी। घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने 02 अभियुक्तों को 05 मई को ही फरेंदा सेंगर बगीचे के पास से गिरफ्तार कर लिया था। मामले मे वांछित चल रहे रुपये 25,000 के इनामिया तीसरे अभियुक्त शिवा विश्वकर्मा पुत्र दीप नारायण विश्वकर्मा उम्र करीब 19 वर्ष को आज गढ़हा गौतम के पास हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। 


मुठभेड़ के दौरान उसके बायें पैर में गोली लगी है। पुलिस इससे पहले शिवम गुप्ता पुत्र कपूरचन्द गुप्ता तथा ऋषभ मिश्रा उर्फ राज मिश्रा पुत्र जमुना प्रसाद मिश्रा को कप्तानगंज क्षेत्रान्तर्गत फरेंदा सेंगर बगीचे के पास से गिरफ्तार किया गया था। आज मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त को गिरफ्तार करने मे थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी चौकी महाराजगंज अनिल त्रिपाठी, उप निरीक्षक विवेकानंद तिवारी, उप निरीक्षक रविन्द्र यादव आदि का योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad