Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आजमगढ़ में घूस लेते पकड़ा गया लेखपाल संघ का अध्यक्ष



आजमगढ़ में घूस लेते पकड़ा गया लेखपाल संघ का अध्यक्ष
यूपी डेस्कः
आजमगढ़ में गुरुवार को लेखपाल अमर सिंह को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुये पकड़ा। वह आजमगढ़ के लेखपाल संघ का अध्यक्ष भी है। अमर सिंह एसडीएम आवास के पीछे सरकारी घर में रहता है। आरोप है, अमर सिंह ने जमीन की रिपोर्ट लगाने के लिए एक किसान से रिश्वत मांगी थी। किसान ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत कर दी। इसके बाद टीम ने अमर सिंह को रंगेहाथ पकड़ लिया। अमर सिंह मेहनगर तहसील में कार्यरत है। अमर सिंह अपने घर से बाहर नहीं आ रहा था। लेकिन एंटी करप्शन की टीम की फुर्ती के आगे उसकी नही चली आखिरकार टीम से खींचकर साथ ले गई। उमरी गणेशपुर गांव में जितेंद्र यादव रहते हैं। वह खेती-किसानी करते हैं। जितेंद्र ने अमर सिंह से एक जमीन की रिपोर्ट लगाने के लिए कहा था। इस पर अमर सिंह ने कहा बिना पैसा लिये रिपोर्ट नही लगाऊंगा, उसने 5 हजार रूपये की डिमांड की। 


इसके बाद एंटी करप्शन टीम ने जितेंद्र को केमिकल लगे हुए 500 के 10 नोट दिए। टीम ने जितेंद्र से कहा कि जब तुम पैसे देकर बाहर आना, तब हमको इशारा कर देना। हमारी टीम आ जाएगी। जितेंद्र ने ऐसा ही किया। इसके बाद 10 मिनट के अंदर ही एंटी करप्शन टीम लेखपाल के घर के अंदर पहुंच गई। लेखपाल उस समय बनियान और लोअर पहने बैठा था। टीम ने उसे पकड़ लिया। उन नोटों की मिलान की, तो वही केमिकल लगे नोट निकले। इसके बाद टीम उसे घर से खींचकर साथ ले गई। लेखपाल संघ के अध्यक्ष अमर सिंह की गिरफ्तारी के खबर मिलते ही अन्य लेखपालों ने थाने के बाहर हंगामा किया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad