Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

एक सप्ताह से लापता बुजुर्ग की लाश मिली



एक सप्ताह से लापता बुजुर्ग की लाश मिली
बस्ती, 16 जून।
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के केउवां जप्ती गांव के सामने रविवार की सुबह सड़क के किनारे 70 वर्षीय बुन्ने का सड़ा गला शव मिला। मॉर्निंग वाक पर निकले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी फोर्स के साथ पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। फांरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य इकट्ठा किया। बुन्ने के भतीजे नवाब अली ने बताया कि उसके चाचा 30 वर्ष पहले मानिकचंद चौराहे पर साइकिल की दुकान चलाते थे। उसी दरम्यान इनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। तब से चौराहे पर ही रहने लगे थे। चौराहे के लोग ही उन्हें भोजन-पानी देते थे। एक सप्ताह से वे मानिकचंद चौराहे से लापता थे। इनकी शादी नहीं हुई थी। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad