Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लक्ष्मी यादव के नेतृत्व में मजबूत होगी महिला कांग्रेस-शरला अहरारी



लक्ष्मी यादव के नेतृत्व में मजबूत होगी महिला कांग्रेस-शरला अहरारी
बस्ती, 22 जून। कांग्रेस पार्टी द्वारा लक्ष्मी यादव को महिला कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाये जाने के बाद रविवार को पार्टी दफ्तर पर डीएन शास्त्री के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत हुआ। पार्टी नेताओं ने लक्ष्मी यादव की मेहनत और निष्ठा की सराहना की। पूर्वी जोन की अध्यक्ष शहला अहरारी ने कहा कांग्रेस ने हमेशा निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया है। लक्ष्मी यादव उन्ही में से एक हैं। निश्चित रूप से बस्ती में महिला कांग्रेस मजबूत होगी और ब्लाक से लेकर जिला कांग्रेस कमेटी तक महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। उन्होने लक्ष्मी यादव को बधाइयां व शुभकामनायें दिया।


जनपद की महिला कांग्रेस कोआर्डिनेटर निर्मला पासवान ने कहा हम सभी महिलाएं प्रियंका गांधी का अपना आदर्श मानती हैं। उन्होने देश की आधी आबादी को उनकी ताकत और महत्व का अहसास कराया। उनके लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे से हमें ताकत मिली है। पूर्व विधायक रामजियावन ने कहा महादेवा की धरती ने अनेक जुझारू नेता दिया है, लक्ष्मी यादव इसी क्षेत्र से आती हैं, उनका नेतृत्व पार्टी को मजबूती देगा। जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि पूरी कांग्रेस कमेटी लक्ष्मी यादव के साथ है, जहां भी जरूरत पड़ेगी हर संभव योगदान दिया जाएगा।

पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के हाथ में नेतृत्व देना चाहती है, प्रियंका गांधी की प्रेरणा से देश भर में सैकड़ों महिलाएं पहली पंक्ति में खड़ी होकर महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आधी आबादी को पूरा हक मिलना चाहिए। कार्यक्रम में कांग्रेस पूर्वी जोन महिला अध्यक्ष शहला अहरारी एवं जनपद कॉर्डिनेटर निर्मला पासवान का पार्टी के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन मो रफीक खान ने किया। इस अवसर पर गिरजेश पाल राकेश पांडे गंगा प्रसाद मिश्रा अमर बहादुर शुक्ला लालजीत पहलवान सुनील कुमार पांडे रामबचन भारती शकुंतला देवी डॉक्टर शीला शर्मा मीरा सिंह जयंत चौधरी गीता शुक्ला सुरेंद्र मिश्रा भूमिहार गुप्ता सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार साझा किया।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad