Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नोयडाः 46 साल के अधेड़ ने 5वीं कक्षा की छात्रा को बनाया हवस का शिकार



नोयडाः 46 साल के अधेड़ ने 5वीं कक्षा की छात्रा को बनाया हवस का शिकार
गौतमबुद्ध नगर (ओ पी श्रीवास्तव)।
गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में एक छियालीस वर्षीय अधेड़ ने कक्षा पांच में पढ़ने वाली नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के समय पीड़िता के माता-पिता काम के सिलसिले में बाहर चले गए थे और घर पर नाबालिग अकेली थी। बताया जा रहा है कि पीड़ित के माता-पिता ने पड़ोस में रहने वाले आरोपित को ही बच्ची को शाम तक देखते रहने के लिए बोल रखा था। 


लेकिन अथैड व्यक्ति की वासना हावी हो गई और उसने मूंह काला किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दिया है और पीड़िता का मेडिकल करा रही है। इस संबंध में जानकारी देते पुलिस अधिकारी ए डी सी पी सुमित शुक्ल ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 52 के एक मकान में आरोपी और पीड़िता के माता-पिता रहते हैं। बीते 2 दिन पूर्व जब पीड़िता के माता-पिता काम के सिलसिले में कहीं बाहर चले गए थे तो इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक 45 वर्षीय अधेड़ ने मौका पाकर घर में जबरन घुस कर नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया तथा विभिन्न प्रकार की धमकी देकर भाग गया।  पुलिस अधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad