Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पिथौरागढ़-थल मोटर मार्ग पर खाई में गिरी मैक्स, 8 की मौत, 6 घायल



पिथौरागढ़-थल मोटर मार्ग पर खाई में गिरी मैक्स, 8 की मौत, 6 घायल
उत्तराखण्ड डेस्कः (कुंदन शर्मा) पिथौरागढ़-थल मोटर मार्ग पर मुवानी के समीप मैक्स अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिरी और बरसाती नाले में समा गई। हादसे में आठ यात्रियों की मौत हो गई जबकि छह की हालत गंभीर हैं। मृतकों में तीन छात्राएं भी हैं। सभी मृतक और घायल बोकटा गांव के हैं। हादसे के बाद से गांव में मातम है।


मृतकों का विवरण

सिमरन (8) पुत्री कुंदन सिंह, तनुजा (14) पुत्री चंद्र सिंह, विनीता (15) पुत्री चंद्र सिंह, चालक नरेंद्र सिंह (40) पुत्र चंद्र सिंह, राजन सिंह (60) पुत्र किशन सिंह, होशियार सिंह (65) पुत्र भीम सिंह, शान्ति देवी (50) पत्नी केशव राम, दीक्षा (26) पत्नी पंकज बोरा।


मंगलवार शाम लगभग पांच बजे मैक्स मुवानी कस्बे से यात्रियों को लेकर बोकटा गांव की ओर निकली। लगभग एक किलोमीटर आगे भंडारीगांव पुल के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 150 फुट नीचे बरसाती नाले में गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में वाहन के परखच्चे उड़ गए। ग्रामीणों ने खाई में उतरकर रेस्क्यू शुरू किया। 


आठ घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाने के बाद मुवानी अस्पताल ले जाया गया। वहां आठ वर्षीय सिमरन और 40 वर्षीय चालक नरेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। इसके बाद गंभीर छह घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे में मृत दीक्षा पत्नी पंकज बोरा पिथौरागढ़ के चंडाक की रहने वाली थीं। वह हरेला पर्व पर मायके गई थीं। अन्य सभी मृतक बोकटा गांव के हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुये मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। 


प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।’ वहीं, पुष्कर सिंह धामी ने भी कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा भी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख एवं घायलों को 50,000 की सहायता दी जाएगी। हमारी सरकार मृतकों के परिजनों के साथ मजबूती से खड़ी है और घायलों को हर संभव सहायता प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है।’





Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad