Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कौशाम्बी में 9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म



कौशाम्बी में 9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म
यूपी डेस्कः कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय एक बच्ची के साथ उसी के गांव के 14 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया। पुलिस अभियोग दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि नौ वर्षीया लड़की सोमवार शाम बकरी चरा रही थी, उसी समय 14 वर्षीय एक किशोर वहां आया और उसे टाफी का लालच देकर जंगल में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ घिनौनी हरकत की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़िता ने घर पहुंच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसकी दादी की तहरीर पर बीती देर रात अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपी किशोर फरार है एवं उसकी तलाश की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है एवं विधिक कार्यवाही जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad

 

 

Bottom Ad