Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

स्थापना दिवस एवं गुरुपूर्णिमा के अवसर पर भारत विकास परिषद की ओर से हुआ पौधरोपण



स्थापना दिवस एवं गुरुपूर्णिमा के अवसर पर भारत विकास परिषद की ओर से हुआ पौधरोपण
बस्ती, 10 जुलाई। आज भारत विकास परिषद वशिष्ठ शाखा की ओर से स्थापना दिवस तथा गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में संविलयन विद्यालय, गांधीनगर में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. डी.के. गुप्ता ने कहा प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. डी.के. गुप्ता ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण की रक्षा के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है। 


संस्था द्वारा यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रवर्तक शुभमित्र आनंद ने भी पर्यावरण की सुरक्षा के लिये पौधरोपण को जरूरी बताया। वशिष्ठ शाखा के अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देना भी है। कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ. कृष्ण कुमार ने किया। 


कोषाध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। सचिव डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि आज के दिन का विशेष महत्व है। गुरुपूर्णिमा और स्थापना दिवस का संयोग हमें प्रेरणा देता है कि हम प्रकृति और संस्कृति दोनों की सेवा करें। कोषाध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने वृक्षारोपण के पीछे की संकल्पना को स्पष्ट किया। शुभमित्र आनंद जी ने संस्था के प्रारंभिक उद्देश्यों को याद करते हुए कहा कि भारत विकास परिषद एक सामाजिक चेतना है, जो सतत विकास, सेवा और संस्कार के मूल मंत्र पर आधारित है। 


विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नजराना जमाल ने बताया बच्चे विभाग द्वारा चलाए जा रहे मिशन फॉर लाइफ के अंतर्गत पर्यावरण की गतिविधियों से काफी जुड़े हुए हैं और आज का यह कार्यक्रम बच्चों में पर्यावरण के प्रति चेतना लाएगा। मंत्रोच्चार के साथ किए गए वृक्षारोपण कार्यक्रम में जामुन, आंवला, नीम, अमरूद सहित कई औषधीय व फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. एस.के. त्रिपाठी, विनय श्रीवास्तव, नजराना जमाल, अफसाना मंसूरी, अपर्णा, मंजू यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षक व परिषद के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ किया गया।



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

CURE

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad