Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

महराजगंज में खाद की दुकानों पर छापेमारी से मचा हड़कम्प



महराजगंज में खाद की दुकानों पर छापेमारी से मचा हड़कम्प
जिला संवाददाता, महराजगंज (सुनील कुमार पाण्डेय) जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर जनपद में उर्वरक वितरण एवं भंडारण व्यवस्था की निगरानी हेतु तहसीलवार एवं विकास खण्डवार गठित टीमों द्वारा उर्वरक प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक छापेमारी की गई। इस अभियान के तहत जनपद की सभी तहसीलों में कुल 23 प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही की गई।


इस दौरान 14 नमूनों को जांच हेतु सील कर प्रयोगशाला भेजा गया है तथा 05 उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। जिन प्रतिष्ठनों में छापेमारी की गई उनमे अग्रहरी खाद भंडार, फरेंदा, अमित ट्रेडर्स, मंडी गेट, निचलौल, चौधरी खाद भंडार, लक्ष्मीपुर, मां गायत्री खाद भंडार, पुरैना (घुघली), क्रय-विक्रय सहकारी समिति, घुघली शामिल हैं। यह कार्यवाही जनपद में स्थित उर्वरक शीर्ष संस्थाएं जैसे इफको, पीसीएफ, डीसीएफ, कृभको, साधन सहकारी समितियों एवं निजी विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर की गई।


जिलाधिकारी ने उर्वरक की ओवररेटिंग एवं अवैध भंडारण संबंधी शिकायतों के दृष्टिगत सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों व खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में औचक जांच सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि किसानों को उर्वरक निर्धारित मूल्य पर ही उपलब्ध कराया जाए। किसी भी विक्रेता द्वारा अवैध भंडारण या जबरन अन्य उत्पाद बिक्री न की जाए। उर्वरक वितरण केवल जोतबही, खतौनी के आधार पर किया जाए।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad