एचटी लाइन की चपेट में आये बुजुर्ग की मौत
बस्ती, 01 जुलाई। दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव मे पचहत्तर वर्षीय किसान करंट की चपेट में आने से झुलस गया। आनन फानन में उसे परिजन बिशेषरगंज कस्बे में निजी चिकित्सक के पास ले गये जहां उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मरौटी पाण्डेय गांव निवासी सत्तर वर्षीय रामदीन मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे गांव के दक्षिण अपने खेत में गये थे। खेत के चारों तरफ लगे बाड़ में ऊपर से गुजरी एचटी लाइन तार से करंट उतर रहा था। बाड की चपेट में आने से गम्भीर रूप से झुलस गये। परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गये जहां उन्हे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पंचनामा करा कर दाह संस्कार कर दिया।
एचटी लाइन की चपेट में आये बुजुर्ग की मौत
July 01, 2025
0
Tags












Post a Comment
0 Comments