Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कृषि विज्ञान केंद्र-बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किये गये प्रगतिशील किसान



कृषि विज्ञान केंद्र-बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किये गये प्रगतिशील किसान
बस्ती 29 जुलाई। प्रमुख सचिव कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान एवं कृषि विपणन, उत्तर प्रदेश शासन रविन्द्र कुमार ने कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण किया। उन्होने कृषि विज्ञान केंद्र-बस्ती पर स्थापित सभी प्रदर्शन इकाई जैसे वर्मी कम्पोस्ट, अजोला, फ्रूट प्लांट नर्सरी, जगरी यूनिट आदि की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। 


उसके उपरांत प्रगतिशील किसानो की उत्पाद प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा उनके विभिन्न उत्पाद सब्जियां आम, अमरुद, कटहल, जैव उत्पाद, काला नमक चावल, मोटे अनाज तथा किसानो के बीच प्रचलित तकनीक जो उनके आय संवर्धन में सहायक सिद्ध हो रही हो आदि के बारे में किसानो से जानकारी प्राप्त की। मुख्य अतिथि द्वारा कृषक सम्मलेन का दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन किया, जिसमे 225 किसानो ने भाग लिया। उन्होने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा उत्पादित नर्सरी पौध तैयार कर अपनी आय बढ़ाये। उन्होंने कहा कि सभी कृषिगत विभाग आपसी तालमेल स्थापित कर किसानो के हित में कार्य करें तथा जिले के अधिकारी किसानो की समस्या सुनकर त्वरित निदान करें, जिससे किसानो कि आय दोगुनी हो सके। 


निदेशक प्रसार, आचार्य नरेन्द्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या डा० राम बटुक सिंह ने आई० ऍफ़० एस० मॉडल  तथा मोटे अनाज की खेती पर जोर दिया। केंद्र के अध्यक्ष डॉ० एस० के० तोमर ने कहा कि किसान भाई मूल्य संवर्धन कर अपनी आय बढ़ाये। पूर्व अध्यक्ष डॉ० एस० एन० सिंह ने बताया कि जिले में 8 प्रगतिशील किसान राष्ट्रीय स्तर पर पुरुस्कृत है तथा नई-नई तकनीक अपनाकर जिले का नाम रोशन कर रहे है। डॉ० पी० के० मिश्रा ने कृषि के साथ-साथ बागवानी के बारे में जानकारी दी। डॉ० प्रेम शंकर ने मशरूम उत्पादन द्वारा आय संवर्धन के बारे में बताया। 


डॉ० अंजलि वर्मा ने कम लागत में पोषण थाली बनाने के तरीके बताये। हरिओम मिश्रा ने प्राकृतिक खेती के बारे में सभी प्रगतिशील किसानो को जानकारी दी। आर० बी० सिंह ने मंच का संचालन करते हुए केंद्र के बारे में अवगत कराया। रमेश बहादुर सिंह द्वारा आम की 80 प्रजातियों के लगाने पर मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा प्रगतिशील कृषक कर्नल के० सी० मिश्रा, परमानन्द सिंह, अरविन्द सिंह, अहमद अली, पुष्पा गौतम, अग्याराम वर्मा, राम चरित्र, दिनेश वर्मा, अरविन्द पाल, राजेंद्र सिंह, ब्रिजेन्द्र बहादुर पाल, अवनीश सिंह, राम पूरन चौधरी, विक्रम चौधरी को प्रशस्ति पत्र एवं साफा देकर सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad