Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

विवाद में पत्नी को दबंगों ने पीटा, दोषियों पर कार्यवाही की मांग



विवाद में पत्नी को दबंगों ने पीटा, दोषियों पर कार्यवाही की मांग
बस्ती, 21 जुलाई। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के पकरी चन्दा निवासी रामवेलास पुत्र स्वर्गीय भदई ने पुलिस उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि गांव के ही अंगद पुत्र रामकेश से चननी और रास्ते को लेकर लम्बे समय से विवाद चल रहा था। गत 26 जून को उनके बड़े भाई रामसुमेर से अंगद का विवाद चल रहा था। 


अंगद राम सुमेर को मार पीट रहे थे इस बीच रामवेलास की पत्नी गीता देवी जब बीच बचाव करने पहुंची तो अंगद आदि ने उसे बुरी तरह से मारा पीटा। गीता देवी का इलाज जिला अस्पताल बस्ती में किया गया, उसके बाद अब संतकबीरनगर जनपद के बन्हवा इलाज में चल रहा है जहां उनकी स्थिति गंभीर है। मुण्डेरवा पुलिस ने इस मामले में राम वेलास की तहरीर पर गांव के ही अंगद, उसकी पत्नी सोनम, रामकेश पुत्र दयाराम के विरूद्ध बी.एन.एस. की धारा 115 (2), 352 और 351 (3) में नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है। पकरी चन्दा निवासी रामवेलास ने पत्र में कहा है कि मुण्डेरवा पुलिस नाजमद अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं कर रही है इससे उनका मनोबल बढ गया है। उनकी पत्नी की स्थिति गंभीर है। उक्त लोग आये दिन धमकियां दे रहे हैं। मांग किया कि धाराओं में वृद्धि करने के साथ ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाय। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad