Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आधी आबादी को राजनीतिक हिस्सेदारी दिलायेगी कांग्रेस-लक्ष्मी यादव



आधी आबादी को राजनीतिक हिस्सेदारी दिलायेगी कांग्रेस-लक्ष्मी यादव
बस्ती, 09 जुलाई। राजधानी दिल्ली के इंदिरा भवन में आयोजित कांग्रेस संगठन सृजन कार्यशाला में शामिल होकर वापस लौटी महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव ने कहा ने कहा संगठन से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़कर राजनीति में सक्रिय हिस्सेदारी देनी है। बूथ से लेकर जिले तक हर मोर्चे पर महिलाओं को आगे लाया जायेगा। 



यह निर्देश महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अलका लाम्बा ने दिया है। लक्ष्मी यादव ने कहा देश के तमाम जिलों से दिल्ली पहुची जिलाध्यक्षों को सोशल मीडिया से लेकर राजनीति के बड़े बड़े मंचों पर उनकी जबरदस्त मौजूदगी दर्ज कराने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। डा. लाम्बा ने कहा देशभर की महिलायें प्रियंका गांधी को अपना आदर्श मान रही हैं जिन्होने महिलाओं की राजनीति में भागीदारी के लिये सड़क से सदन तक संघर्ष किया। लड़की हूं लड़ सकती हूं नारा देकर उन्होने आधी आबादी को उनकी ताकत और महत्व का अहसास कराया। उनकी प्रेरणा से महिलायें सक्रिय हुईं और राजनीति में अपना अधिकार मांग रही हैं। लक्ष्मी यादव ने कहा एक महीने के अंदर जिला महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी का गठन करना है। उन्होने कहा शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों का अक्षरशः पालन होगा और बस्ती में मजबूत महिला कांग्रेस दिखाई देगी।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad