Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र में करंट लगने से युवक की मौत



बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र में करंट लगने से युवक की मौत
बस्ती, 20 जुलाई। दुबौलिया थाना क्षेत्र के खुशहाल गंज गांव 35 वर्षीय संजय सिंह पुत्र उदय राज सिंह स्नान करते समय करंट की चपेट मे आ गये। घटना में वे गम्भीर रूप से झुलस गयो। परिजन इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज ले गये जहां पर चिकित्सक ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। दुबौलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेजा। 


संजय सिंह शनिवार की देर रात करीब दस बजे अपने घर में टुल्लू पंप चालू कर स्नान कर रहे थे। जैसे ही स्नान करने के बाद टूल्लू पंप को बंद करने के लिए स्वीच ऑफ करने गये अचानक करंट की चपेट मे आ कर गम्भीर रूप से झुलस गए। परिजन इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज ले गए जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। दुबौलिया पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेजा। संजय की मौत पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। संजय गुजरात में रह कर मेहनत मजदूरी करते थे जहां से एक माह पूर्व घर आये थे। संजय की मां पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।‌

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad

 

 

Bottom Ad