Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

छेड़छाड़ मामले में गवाह थी किशोरी, साड़ी के फंदे से लटकी मिली लाश



छेड़छाड़ मामले में गवाह थी किशोरी, साड़ी के फंदे से लटकी मिली लाश
यूपी डेस्कः
बलिया के नरही थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोरी की लाश उसकी झोपड़ी में साड़ी के फंदे से लटकी मिली। मृतका की मां ने गांव के चार लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि उनकी बेटी एक छेड़खानी मामले में गवाह थी। आरोपी मुकदमे में सुलह के लिए दबाव बना रहे थे और धमकियां दे रहे थे।


घटना टुटुवारी गांव की है, जहां पीड़ित परिवार खेत में झोपड़ी बनाकर रहता है। 29 सितंबर को मृतका की भाभी से छेड़खानी की घटना हुई थी। 4 अक्टूबर को इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 27 अक्टूबर को कुछ लोग रात में किशोरी के घर आए और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाये। शनिवार को भीम आर्मी संगठन और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे। सैकड़ों लोगों ने सुबह 9 बजे से धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो। साथ ही पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, आवास और नौकरी दी जाए। नरही थानाध्यक्ष नदीम अहमद फरीदी ने जैसे तैसे मामले को शांत कराया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad