Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

10 परिषदीय विद्यालयों को मिले आरओ प्लान्ट, डीएम ने काटा फीता



10 परिषदीय विद्यालयों को मिले आरओ प्लान्ट, डीएम ने काटा फीता

जिला संवाददाता, महराजगंज (सुनील पाण्डेय) जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की विशेष पहल पर आज बीआरसी समेत जिले के 10 विद्यालयों में आर.ओ. प्लांट स्थापित किया गया। आर.ओ. प्लांट की स्थापना तविन फाउंडेशन द्वारा की गई। ग्राम पंचायत छीतही बुजुर्ग के कंपोजिट विद्यालय में आरओ प्लांट का उद्घाटन जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया। 


उन्होंने शिक्षकों को भी प्लांट के नियमित मरम्मत हेतु निर्देशित किया, ताकि उनको नियमित रूप से शुद्ध जल प्राप्त होता रहे। जिलाधिकारी ने संस्था के लोगों को भी धन्यवाद दिया। जिलाधिकारी ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में तविन फाउंडेशन को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज के अन्य लोगों को भी समाज के लिए कुछ करने की प्रेरणा देते हैं। आज फरेंदा के बीआरसी और 09 विद्यालयों में आर.ओ. सिस्टम संस्था द्वारा लगाया गया है। आगे भी संस्था द्वारा अन्य स्कूलों में आर.ओ. प्लांट लगाने की घोषणा की गई है। 


तविन फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री तत्सत मणि ने जिलाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मैं इस कार्य के लिए अवसर देने और प्रेरित करने हेतु जिलाधिकारी का आभारी हूं। हमारी संस्था का प्रयास है कि देश के भविष्य को वर्तमान में शुद्ध जल प्रदान करने के उद्देश्य से इस मुहिम को चला रही है। इससे पूर्व जिलाधिकारी का स्वागत संस्था के अध्यक्ष और ग्राम प्रधान सुंदरी सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंटकर किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी आगंतुकों का कार्यक्रम में आने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, बीडीओ फरेंदा अतुल कुमार सहित बड़ी संख्या  में छात्र, छात्राएं उपस्थित रही।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad