Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बार-बार खरीदारी कर अत्यधिक मात्रा में यूरिया खरीदने वाले किसानों पर होगी कार्यवाही- कृषि मंत्री



बार-बार खरीदारी कर अत्यधिक मात्रा में यूरिया खरीदने वाले किसानों पर होगी कार्यवाही- कृषि मंत्री

जिला संवाददाता, महराजगंज (सुनील पाण्डेय) कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आज लोक निर्माण निरीक्षण भवन में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि मोदी, योगी सरकार किसानों के कल्याण हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है। केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान हितैषी योजनाएं इसका प्रमाण हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 2.80 करोड़ किसानों को 90,354.32 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं, जिसमें जनपद महराजगंज के 05 लाख से अधिक किसानों को 1,551.48 करोड़ रुपये उनके खातों में भेजे गए हैं।


कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार के प्रयासों से खाद्यान्न, दूध और नकदी फसलों का उत्पादन बढ़ा है तथा प्रदेश में कृषि विकास दर बढ़कर 17 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है। उर्वरक वितरण पर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 15 अगस्त तक 26.31 लाख एमटी यूरिया की खपत हुई थी, जबकि इस वर्ष इसी अवधि में 30.68 लाख एमटी यूरिया किसानों को उपलब्ध कराया गया है। 



इसी तरह डीएपी व फास्फेट की आपूर्ति भी बढ़ाई गई है। जनपद महराजगंज में 15 अगस्त तक 48,813 एमटी यूरिया का वितरण कराया गया है, जो पिछले वर्ष से 3,000 एमटी अधिक है। वर्तमान में 5,544 एमटी यूरिया का स्टॉक उपलब्ध है, जिसका वितरण सहकारी समितियों व निजी विक्रेताओं के माध्यम से किया जा रहा है। समीक्षा बैठक में यह पाया गया कि जिले के कुछ किसानों ने बार-बार खरीदारी कर अत्यधिक मात्रा में यूरिया खरीदा है। 


कृषि मंत्री ने कहा कि ऐसे किसानों की सूची तैयार की गई है और जिला प्रशासन को उनके रकबे के अनुपात में खरीद की जांच करने का निर्देश दिया गया है। यदि कोई किसान दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जून और जुलाई माह में 1.5 एमटी से 2 एमटी यूरिया खरीदने वाले 10दृ10 किसानों की सूची भी मीडिया को उपलब्ध कराई। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी विक्रेता के खिलाफ शिकायत मिलती है तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad