Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

किराने की दुकान से चोरी, पुलिस गश्ती पर उठे सवाल



किराने की दुकान से चोरी, पुलिस गश्ती पर उठे सवाल

गौतमबुद्ध नगर, संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)। नोएडा में सेक्टर 121 के गढ़ी चौखनडी पुश्ता रोड निकट काली माता मंदिर के पास गायत्री वाटिका टावर के बग़ल में स्थित एक किराने की दुकान में रविवार की रात चोरी हो गई। लगभग पचास हजार रुपए कैश तथा अन्य सामान की चोरी का अनुमान है। घटना की जानकारी सोमवार को सुबह हुई।


इस सम्बन्ध में पीड़ित दिव्यांशु मितल ने सुबह पुलिस को सूचना दी जिस पर थाना फेज तीन के पुलिस कर्मी आए लेकिन तहरीर लेकर चले गए। पीड़ित के अनुसार देर शाम तक पुलिस ने प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत नहीं किया था। इस मामले में पूछे जाने पर ए डीसीपी सेन्ट्रल ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। पता करके बता पाऊंगा। लेकिन सवाल उठता है कि सुबह से तहरीर लेकर पुलिस क्या करतीं रहीं हैं? लोगों का आरोप है कि पुलिस की गश्त नहीं होने से इस क्षेत्र में आए दिन चोरी की वारदातें होती है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad