Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नोयडा में लोन दिलाने के नाम पर फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 11 गिरफ्तार



नोयडा में लोन दिलाने के नाम पर फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 11 गिरफ्तार

गौतम बुद्धनगर, संवाददाता (ओपी श्रीवास्तव) नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुये पुलिस ने 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। नोएडा के थाना साइबर क्राइम, सर्विलांस टीम और थाना फेज-1 पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लोन दिलाने के नाम पर फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से लोगों से ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। 



इस मामले में 11 अभियुक्तों को नोएडा सेक्टर-16 से गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में तकनीकी उपकरण और अनधिकृत डाटा बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम विक्रम सिंह, अमन, केशव कुमार झा, अरमान चौधरी, मोहित, राहुल सिंह, फिरोज खान, राहुल कुमार, अक्षय कुमार मिश्रा, पंकज सिंह और दिव्या हैं। पुलिस की गिरफ्त में आए सभी आरोपी दिल्ली, गाजियाबाद, आगरा एवं नोएडा के रहने वाले हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 43 लैंडलाइन फोन, 21 मोबाइल, 5 लैपटॉप, 61 सिम कार्ड, 36 सिम कार्ड के खाली लिफाफे और 2054 पेजों का ग्राहकों का अनधिकृत डाटा बरामद किया है। यह डाटा 10 फाइलों में संग्रहित था।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad