Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोरखपुर में हुक्का बार की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा, 14 गिरफ्तार



गोरखपुर में हुक्का बार की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा, 14 गिरफ्तार

गोरखपुर, उ.प्र.। सीएम सिटी गोरखपुर में हुक्का बार की आड़ में देह चल रहे व्यापार पर पुलिस ने छापेमारी कर 14 लोगों को हिरासत में लिया था। सभी आरोपियों के खिलाफ रामगढ़ताल थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया। ये आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए नाबालिग लड़कियों को फंसाते थे। रामगढ़ताल इलाके की नाबालिग लड़की के साथ शाहपुर क्षेत्र के फ्लाई इन वन होटल के हुक्का बार में गैंगरेप हुआ था। 


2 जनवरी 2025 को रामगढ़ताल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की और हुक्का बार में छापेमारी की। यहां पर बड़े पैमाने पर देह व्यापार की बात सामने आई और कई बड़े नाम भी सामने आए। पुलिस ने 14 आरोपियों को हिरासत में लिया। जिनमें गैंग लीडर अनिरूद्ध ओझा उर्फ सोखा, प्रियांशु जायसवाल, अनुराग सिंह, राजन उर्फ वसीम अहमद, बिमल विश्वकर्मा, सूरज विश्वकर्मा, मुस्कान उर्फ माला पासवान, श्रेय शुक्ला, नन्दिनी उर्फ परी, अजय सिंह,अनुराग त्रिपाठी, संजीत कुमार जायसवाल, आकाश गुप्ता और गौरव कुमार पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया है। 


सभी आरोपी जिला जेल में बंद हैं। कुछ आरोपी फरार है, जिनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई है। गिरोह का पर्दाफाश होने के बाद देवरिया की नाबालिग लड़कियां भी सामने आई। उन्होंने भी अपने साथ रेप होने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस जांच में पता चला कि नाबालिग लड़कियों को इंस्टाग्राम के जरिए फंसाया जाता था और फिर उन्हें होटल फ्लाई इन वन में रखा जाता था। यहां से व्हाट्सएप भेजकर लड़कियां पसंद कराई जाती थी। उनका रेट तय होता था। फिर उन्हें गैंग लीडर अनिरूद्ध ओझा अपनी कार से लड़कियों को शौकिनों के घरों तक पहुंचाते था। वहां पर रात भर लड़कियां रहती थीं। यहां से शहर के कई होटलों से लड़कियों की सप्लाई की जाती थी। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad