Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रेस क्लब बस्ती 2025 चुनाव की अधिसूचना जारी, वोटिंग 16 सितम्बर को



प्रेस क्लब बस्ती 2025 चुनाव की अधिसूचना जारी, वोटिंग 16 सितम्बर को

बस्ती, 26 अगस्त।  प्रेस क्लब बस्ती 2025 के चुनाव हेतु अधिसूचना जारी कर दी गई। मतदाताओं की फाइन सूची प्रेस क्लब पर चस्पा करने के बाद चुनाव कार्यक्रम को सार्वजनिक किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ पत्रकार के.डी. मिश्र ने कहा चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होगी। चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल सम्पन्न कराने के लिये सम्मानित मतदाताओं और प्रत्याशियों का सहयोग महत्वपूर्ण है। 



जारी अधिसूचना के अनुसार 28, 29 अगस्त को नामांकन पत्रों की बिक्री होगी, 30, 31 अगस्त को नामांकन दाखिल किया जायेगा। 01 सितम्बर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 02 सितम्बर को नाम वापस लिये जा सकेंगे। 03 सितम्बर को वैध घोषित किये गये प्रत्याशियों की सूची दोपहर 3.00 बजे तक चस्पा कर दी जायेगी। 16 सितम्बर को सुबह 7.00 बजे से 3.00 बजे तक वोटिंग होगी और इसके बाद वोटों की गिनती की जायेगी। शाम तक परिणाम घोषित किये जायेंगे तदुपरान्त विजयी प्रत्याशियों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जायेगी। 


मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा पत्रकार अपनी जिम्मेदारी समझें और चुनाव को सकुशल शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। इसके साथ ही किसी प्रकार के अफवाह और गलत बयानबाजी की बजाय सीधे चुनाव अधिकारी से संपर्क कर अपनी जिज्ञासा शांत करें। निर्वाचन अधिकारी श्री मिश्र ने बताया कि चुनाव की तिथियों की घोषणा के साथ ही प्रेस क्लब में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू कर दी गई है । इस दौरान पत्रकार और पत्रकारिता से संबंधित कोई भी आयोजन प्रेस क्लब के कार्यालय के 500 मीटर के अंदर आयोजित नहीं होंगे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad