बस्ती में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से नाबालिग छात्रा लापता
बस्ती, 26 अगस्त। विकास खण्ड बहादुरपुर के नगर बाजार स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से लालगंज थाना क्षेत्र के कोपे गांव की एक नाबालिग छात्रा लापता है। वह कक्षा 6 में पढ़ती है। छात्रा 25 अगस्त की शाम 8 बजे से नहीं मिली है। आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन नीलम पाण्डेय ने नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उपनिरीक्षक अवधेश शर्मा मामले की जांच कर रहे हैं। उच्चाधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी गई है। विद्यालय और आसपास के इलाकों में खोजबीन की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी मदद की अपील किया है। परिजन अनहोनी की आशंका से ग्रसित हैं।













Post a Comment
0 Comments