Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रूड़की के होटल में छापेमारी, 8 महिलाओं समेत 13 गिरफ्तार, देह व्यापार का भंडाफोड़



रूड़की के होटल में छापेमारी, 8 महिलाओं समेत 13 गिरफ्तार, देह व्यापार का भंडाफोड़

उत्तराखण्ड डेस्कः पुलिस ने रूड़की के श्रीनिवास होटल में छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड करते हुए 8 महिलाओं समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान होटल के कमरों से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुये हैं। पकड़ी गई महिलाएं दिल्ली, पंजाब समेत अन्य जगहों की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू किया है। 




शुक्रवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को रुड़की के श्रीनिवास होटल में देह व्यापार के धंधे की सूचना मिली। इस पर टीम ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के साथ होटल पर छापा मारा। कमरों की तलाशी लेकर आठ महिलाएं और पांच युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस इन सभी को थाने ले गई और इनके खिलाफ देहर व्यापार की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। 


कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मौके से राजा उर्फ रांझा निवासी पाड़ली गुज्जर रुड़की, हैदर अली निवासी पूर्वी अंबर तालाब रुड़की, सिद्वांत निवासी ग्राम पोड़ोवाली बालावाली कोतवाली लक्सर, रविकांत निवासी ग्राम लखनौता थाना झबरेड़ा, लक्की निवासी असद रोड मॉडल टॉऊन, पानीपत हरियाणा और आठ महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। 


ये महिलाएं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उप्र के लखनऊ की रहने वाली है। पुलिस इन सभी के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटा रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुख्य आरोपी राजा एक अन्य आरोपी निक्की, कल्लू और दीपक के साथ काफी समय से गिरोह बनाकर हरियाणा, आसाम, उत्तर प्रदेश, दिल्ली व अन्य प्रदेशों से लडकियों को लाकर रुड़की के कई होटलों में सप्लाई करते थे। आरोपी करीब छह साल से देह व्यापार का धंधा चला रहे थे। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad