Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पति, पत्नी और वो. फिर जानिये क्या हुआ



पति, पत्नी और वो. फिर जानिये क्या हुआ

गोरखपुर, उ.प्र.। यूपी में पतियों की शामत आई है। विवाहित महिलायें शादी के कई साल बाद अपने प्रेमी संग फरार हो रही हैं। ऐसे में मेरठ के ड्रम कांड का खौफ अभी भी कायम है। ताजा मामला गोरखपुर का है। ड्रम कांड से खौफजदा एक पति ने शुक्रवार को पत्नी की उसके प्रेमी संग मंदिर में करा दी। मामला चौरीचौरा थाना क्षेत्र का है। 


पत्नी चार बच्चों की अम्मा है, हाल ही में अपने पति और अपने चार बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी। पुलिस ने पत्नी को खोजकर पति के हवाले कर दिया था। इसके बाद पत्नी ने जान से मारकर शव ड्रम में भर देने की धमकी दी। खौफजदा होकर पति ने प्रेमी से पत्नी की शादी कराने का निर्णय ले लिया। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले शख्स की शादी 15 साल पहले कुशीनगर निवासी महिला से हुई थी। दोनों से चार बच्चे हैं। वह बंगलूरू में रहकर पेंटिंग का काम करता है। उसकी पत्नी गांव में बच्चों के साथ रहती थी। 


पति ने बताया कि दो साल पहले पड़ोस के गांव का रहने वाला युवक उसके घर पर मिट्टी गिराने आया था। उस दौरान पत्नी का उससे संबंध हो गया। पति ने बताया कि जानकारी होने पर जब उसने विरोध किया तो पत्नी ने प्रेमी से कांफ्रेंस पर बात करा दी। प्रेमी ने उससे गालीगलौज की। साथ ही दोनों ने जान से मारने की धमकी दी। वह बंगलूरू से घर पहुंचा तो पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। शिकायत पर पुलिस ने दोनों को थाने बुलाकर पत्नी को उसके (पति) के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद पत्नी ने उसे जान से मारकर ड्रम में डालने की धमकी दी। तब उसने शुक्रवार को तहसील परिसर में स्थित शिव मंदिर में प्रेमी से उसकी शादी करा दी। इस शादी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad