Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

चाकू मारकर सिरफिरे ने प्रेमिका और उसकी मां को किया लहूलुहान, पिता की मौत



चाकू मारकर सिरफिरे ने प्रेमिका और उसकी मां को किया लहूलुहान, पिता की मौत  

ब्यूरो सिद्धार्थ नगर (अवधेश मिश्र)
मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के नागचौरी केवटहिया डीह में चाकू मारने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। जबकि पत्नी व बेटी घायल हो गई। घटना शनिवार लगभग 6ः00 बजे की है। बताते चलें अभियुक्त मुकेश निषाद मृतक राम कला निषाद की बेटी को 1 वर्ष पूर्व दिल्ली भगा ले गया था।


इस मामले में गांव वालों ने मुकदमा न कर किसी तरह सुलह समझौता करा दिया था। पिता लड़की को दिल्ली जा कर वापस अपने घर ले आया था। मुकेश ने कहा था यदि इसकी शादी कहीं और करोगे तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। परिवार के लोग डर के कारण लड़की को मुंबई भेज दिए थे। अभी 10 दिन पहले लड़की मुंबई से वापस घर चली आई। इसके बाद अभियुक्त मुकेश लगातार घर वालों को धमकी दे रहा था, कह रहा था कि मैं इसे लेकर फिर भाग जाऊंगा।


इसीको लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। लोग बताते हैं अभियुक्त दो-तीन दिन पहले से ही मौका खोज रहा था। आज लड़की के भाई से बाद विवाद में पहले लड़की के बाप राम कला निषाद को चाकू मारा उसके बाद मां प्रभावती को फिर लड़की किरण को चाकू मारकर कर घायल कर दिया। घटनास्थल पर ही रामकला की मृत्यु हो गई। मां प्रभावती व लड़की किरण को घायल स्थिति में मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में भर्ती कराया गया जहा जहां मां की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। थानाध्यक्ष मिश्रौलिया क्षेत्राधिकारी इटवा मामले की जांच पड़ताल कर रहे है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad