Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मंडल में मजबूत होगा उ.प्र. एसोसियेशन आफ जर्नलिस्ट- जयंत मिश्रा



बस्ती मंडल में मजबूत होगा उ.प्र. एसोसियेशन आफ जर्नलिस्ट- जयंत मिश्रा

बस्ती, 02 अगस्त। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) का बस्ती जिले के वरिष्ठ पत्रकार जयंत मिश्रा को दोबारा मंत्री बनाया गया है। वरिष्ठ पत्रकार जयंत मिश्रा के प्रदेश मंत्री बनाए जाने से बस्ती जनपद के पत्रकारों में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर शनिवार को बस्ती प्रेस क्लब में नव नियुक्त प्रदेश मंत्री जयंत मिश्रा का भव्य स्वागत किया गया। इसके साथ ही संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने को लेकर बैठक भी की गई। 


बैठक में प्रदेश मंत्री ने मंडल के सिद्धार्थनगर और संत कबीर नगर जनपद में संगठन के विस्तार को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। नव नियुक्त प्रदेश मंत्री जयंत मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जनरलिस्ट (उपज) पत्रकारों का उत्तर प्रदेश में बड़ा और मान्य संगठन है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस संगठन से तमाम बड़े पत्रकार जुड़े हैं। संगठन पत्रकारों से जुड़े मुद्दे को लेकर हमेशा से मुखर रहा है। 


अब इसे लेकर पूर्वांचल में भी उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट नई भूमिका में आने वाले दिनों में नजर आने वाला है। उन्होंने कहा कि बस्ती जनपद में गत दिनों स्थापना दिवस और शपथ ग्रहण समारोह के भव्य आयोजन के बाद से बस्ती जनपद के पत्रकारों में संगठन से जुड़ने को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। संगठन जल्द ही पत्रकारों के मुद्दों को लेकर आवाज उठाएगा। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट जल्द ही बस्ती मंडल के संत कबीर नगर और सिद्धार्थनगर जिले में जिला कार्यकारिणी का गठन करेगा। 


इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि संगठन के गठन से पहले संत कबीर नगर और सिद्धार्थनगर में सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा। इससे पूर्व प्रदेश मंत्री का जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, सह संयोजक संतोष तिवारी, महामंत्री देवेंद्र पांडेय, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय, उपाध्यक्ष मनोज कुमार यादव, लवकुश सिंह व पारस मौर्य, प्रवक्ता धनंजय श्रीवास्तव, संगठन मंत्री संतोष श्रीवास्तव, आशुतोष नारायण मिश्र व अनिल श्रीवास्तव कार्यकारिणी सदस्य संजय विश्वकर्मा, जितेंद्र यादव जीत, अमर वर्मा, राधेकृष्ण द्विवेदी, संदीप यादव, अमर वर्मा, राकेश तिवारी, श्रीकांत शुक्ला समेत अन्य पत्रकारों ने माला पहना स्वागत किया।


बैठक के अंत में प्रदेश मंत्री ने जिला कार्यकारी को स्थापना दिवस और शपथ ग्रहण समारोह के भव्य और सफल आयोजन के लिए बधाई दी और यह उम्मीद की कि भविष्य में होने वाले कार्यक्रम भी इसी तरीके से आयोजित हों। ताकि संगठन को एक नई दिशा मिल सके। इसके साथ ही प्रदेश मंत्री ने उत्तर प्रदेश संगठन ऑफ जर्नलिस्ट की प्रदेश कार्यकारिणी के नव नियुक्त पदाधिकारी को बधाई देते हुए उन्हें यह भरोसा दिलाया की आने वाले समय में पूर्वांचल में भी संगठन सक्रिय भूमिका में नजर आएगा और पत्रकारों की हितों की लड़ाई लड़ता रहेगा। पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad