मनौरी ब्रिज पर सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दो गंभीर
बस्ती, 22 अगस्त। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में मनोरी ओवरब्रिज पर शुक्रवार सुबह 7.50 बजे हुये सड़क हादसे में गौर थाना क्षेत्र के अजगैवा जंगल ग्राम पंचायत के नोनहा गांव निवासी 35 वर्षीय जितेन्द्र यादव पुत्र स्व. निरहू यादव की मौत हो गई।। ये हादसा ट्रेलर की चपेट में आने से हुआ। जितेन्द्र बेलहरा स्थित इंटर कालेज में अध्यापक के पद पर तैनात थे। सुबह रोज की तरह वे विद्यालय जा रहे थे।
बस्ती से बांसी की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने चल रही दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हुए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में एक 14 वर्षीय विद्यालय का छात्र भी शामिल है। दुर्घटनाग्रस्त बाइकों में से एक का नंबर यूपी 22 एबी 2993 है। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। लेकिन एम्बुलेंस के देर से पहुंचने के कारण एक घायल युवक करीब आधे घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा। ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।













Post a Comment
0 Comments